By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2025
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों और वन अधिकारियों ने उखरुल जिले में 90 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट कर दी है। यह अभियान बृहस्पतिवार को लुंगचोंग माईफेई पुलिस थाना क्षेत्र में फली पहाड़ी रेंज में संचालित किया गया।