केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपति अभिभाषण के बहिष्कार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- ये कौन-सी परंपरा है ?

By अनुराग गुप्ता | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र 2021-22 की शुरुआत हो गई। हालांकि, राष्ट्रपति के अभिभाषण का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया। विपक्ष के इस बहिष्कार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि ये कौन सी परंपरा है ?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये कौन सी परंपरा है? यह आचरण बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये अहंकार ठीक नहीं है। देश की संसदीय परंपरा का उल्लंघन हुआ है। हम इस पर गंभीर रोष प्रकट करते हैं। यह संसदीय परंपरा का अनादर है और हम इसे बिल्कुल अनुचित मानते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर