अखिलेश के नेतृत्व में 'योगी सरकार' के खिलाफ सपाईयों ने जमकर लगाए नारे, जाति आधारित जनगणना की भी उठी मांग

By अनुराग गुप्ता | May 23, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहला सत्र का पहला दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। समाजवादी पार्टी विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की। इस दौरान विधायकों ने सदन में 'अंधेर नगरी चौपट राजा, भ्रष्टाचार यूपी में सबसे ज्यादा', 'संविधान विरोधियों को देश से हटाना है, हटाना है', 'जातिवार जनगणना हो' की तख्तियां दिखाई। 

इसे भी पढ़ें: समाजवादी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम खान और शिवपाल सिंह यादव 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के भाषण के द्वारा किया जाएगा। 26 मई को सरकार बजट पेश करेगी। सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार रहेगी। सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में