बिहार में विपक्ष का आरोप, सरकारी योजना के तहत पार्टी हित को साध रही भाजपा

By अंकित सिंह | Aug 21, 2021

कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर तक गरीबों को मुफ्त में अनाज देने की घोषणा की है गरीबों को यह आनाज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दी जा रही है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ता भी इस योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। हालांकि बिहार में इसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। बिहार में भाजपा नेता प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन बांटते हुए तस्वीरें अपनी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं जो विपक्ष को उचित नहीं लग रहा है। विपक्ष का दावा है कि भाजपा पार्टी हितों को साधने के लिए सरकारी योजना का उपयोग कर रही है। आपको बता दें कि भाजपा में 1.6 करोड़ राशन कार्ड धारक है। बिहार में भाजपा नेता वैसी बोरियों में राशन भरकर वितरित कर रहे हैं जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता इस तरह की बोरियों में राशन बांटते हुए दिखाई दिए। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सवाल किया कि भाजपा सरकारी योजना का दुरुपयोग कैसे कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि यह पार्टी के हित को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी योजना का खुला उपयोग है। भाजपा लोगों को यह बताने की कोशिश कर रही है कि राशन कार्ड धारकों को बोरे के साथ-साथ मुफ्त में अनाज भी दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav