विपक्षी गठबंधन का आरोप, बिहार मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश के 5,000 से अधिक निवासी शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लाभ पहुंचाने के लिए निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 5,000 से अधिक निवासियों को बिहार के एक निकटवर्ती जिले में मतदाता के रूप में पंजीकृत किया है।

उन्होंने 45 वर्षीय एक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि संदिग्ध मतदाता ज्यादातर पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में हैं लेकिन वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा क्षेत्र का मतदाता है। हालांकि, पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया, जिसे यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा साझा किया गया।

बयान में कहा गया है, यह एक मसौदा मतदाता सूची है जिसे निर्वाचन आयोग ने एक अगस्त को प्रकाशित किया है, न कि अंतिम मतदाता सूची। मसौदा सूची का उद्देश्य दोहराव या किसी अन्य विसंगति के संबंध में दावे और आपत्तियां आमंत्रित करना है।

प्रशासन ने कहा, इसके अलावा, संवाददाता सम्मेलन में 5,000 से ज़्यादा संदिग्ध मतदाताओं का आंकड़ा बिना किसी और विवरण या सबूत के उछाला गया। यह एक काल्पनिक आंकड़ा लगता है जिसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

प्रमुख खबरें

Nitin Nabin का सख्त रुख: Sajjan Kumar को श्रद्धांजलि देने वाले 3 BJP MPs को लगाई फटकार

NALSAR Controversy: जस्टिस Nagarathna ने Bar Councils को दी नसीहत, कहा- अपनी भूमिका पर करें Self-Reflection

Mallikarjun Kharge ने PM Modi को लिखा पत्र, Nepal बाढ़ में फंसे भारतीयों की वापसी की मांग

Russia-Ukraine War: Kyiv पर भीषण Air Strike में 37 की मौत, लापरवाही पर Zelenskyy ने दिखाई भारी सख्ती