विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरा देगा: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ राष्ट्रीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित कर देगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी दोहराएगी। कांग्रेस ने कर्नाटक में इस साल मई में हुए विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया था। मुंबई के तिलक भवन में महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी से ‘‘डरे हुए’’ हैं।

कांग्रेस के दो सहयोगी दलों, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पिछले एक साल में राज्य में विभाजन देखा और उनके कुछ विधायकों ने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि महाराष्ट्र में भाजपा का सफाया हो जाएगा। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीट हैं। राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई आये थे।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता