'गर्व के मौके पर नकारात्मकता फैलाने पर तुला हुआ है विपक्ष' BJP बोली- मोदी एकमात्र ऐसे PM हैं जिन्हें...

By अंकित सिंह | Jul 10, 2024

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज कहा कि विपक्ष खुशी और गर्व के मौके पर भी नकारात्मकता फैलाने पर तुला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी शुभ अवसर हो, वे नकारात्मक और शर्मनाक टिप्पणियाँ करना शुरू कर देंगे। अब, वे हमसे 'यूक्रेन' के बारे में पूछ रहे हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने अपनी सीडब्ल्यूसी में रूस-यूक्रेन मुद्दे पर कोई प्रस्ताव पारित किया है! दरअसल, विपक्ष खासकर के कांग्रेस मोदी के रूस दौरे को लेकर खूब सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने विपक्ष को ये जवाब दिया है। 

त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका कहता है कि 'भारत हमारा रणनीतिक साझेदार है' और रूस कहता है, 'भारत हमारा पारंपरिक सहयोगी है।' पूरी दुनिया में किसी अन्य देश का इतना कद नहीं है कि इन देशों से ऐसी टिप्पणियाँ और बयान प्राप्त हो सकें। उन्होंने दावा किया कि इस समय मोदी जी एकमात्र राष्ट्राध्यक्ष हैं, जिन्हें 2 बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने का अवसर मिला और उसके साथ ही रूस ने उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक दिया है। विश्व का कोई भी राष्ट्राध्यक्ष इस परिस्थिति में नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Kirodi Lal Meena के समर्थन में उतरे Sachin Pilot, पाला बदलने की अटकलें जोरों पर !

कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मणिपुर दौरे की पृष्ठभूमि में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री को कुछ घंटों के लिए भी मणिपुर जाने का समय नहीं मिला और न ही उन्होंने इसकी इच्छा जताई। राहुल सोमवार को मणिपुर जाएंगे, जहां वह हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री आज मॉस्को जा रहे हैं। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता असम और मणिपुर जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force