Himachal Pradesh विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों के देर से आने के कारण विपक्षी भाजपा ने बहिर्गमन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2023

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद कांग्रेस विधायक सदन में देर से पहुंचे, जिसके कारण विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने बहिर्गमन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दोपहर भोजन के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर 2.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी और भोजन के बाद भाजपा सदस्य सदन में लौट आए, लेकिन सत्ताधारी दल के सदस्य नहीं पहुंचे। करीब 15 मिनट इंतजार के बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए बहिर्गमन किया।


हालांकि, भाजपा नेता बिक्रम सिंह ने कहा कि चौहान घटनाओं की गलत व्याख्या कर रहे हैं और दावा किया कि मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की है और उसे अपनी गलती माननी चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे।

प्रमुख खबरें

Air India बोर्ड बैठक: नए CEO Tewolde Gebremariam के वेतन ढांचे और नेतृत्व बदलाव पर मंथन

मेरिकी संसद में संशोधन पेश, रूस से तेल खरीदने पर लेकर भारत को लेकर बड़ा संशोधन

SRK Confirms King Release Date | अफवाहों पर शाहरुख खान ने लगाया पूर्णविराम! 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज किंग

Chennai में बोलीं Nirmala Sitharaman, Gen Z और युवा ग्रेजुएट्स देशहित को सबसे ऊपर रखें