विपक्षी कांग्रेस और AIUDF ने असम के नए सीएम हेमंत बिस्वा सरमा को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2021

गुवाहाटी। असम में विपक्षी कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने नामित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को रविवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बन जाएगा। सात दिन की अटकलों पर विराम लगाते हुए सरमा को रविवार को भाजपा विधायक दल और राजग विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया। इसी के साथ उनका राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। असम प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख रिपुन बोरा ने ट्वीट किया, ‘‘ असम का अगला मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर हिमंत बिस्व सरमा को बहुत बधाई। हमारी एकमात्र दृष्टि असम को भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनाने के लिए मिलकर काम करने की होगी। हार्दिक शुभकामनाएं।”

प्रमुख खबरें

Lalan Singh बोले- Nitish Kumar ही पार्टी हैं, JDU चीफ के तौर पर फिर हुई ताजपोशी

Kashmir में दशकों तक आतंकवाद से प्रभावित परिवार हाशिये पर रहे, मगर Modi के राज में अब वक्त बदल चुका है

Healthy समझकर गन्ने का रस पी रहे हैं? इन 5 Health Problems में यह बन सकता है जहर

Speaker ओम बिरला ने स्वीकारा इस्तीफा, Assam के प्रद्युत बोरदोलोई अब BJP के टिकट पर लड़ रहे चुनाव