BJP का विजय रथ रोकने के लिए तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिशें तेज, कपिल सिब्बल के घर पर विपक्ष की डिनर डिप्लोमेसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में एक दर्जन से अधिक दलों के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को यहां मुलाकात की और उन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों और 2024 के आम चुनावों में विपक्षी दलों की एकता को मजबूत करने एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की अपनी प्रतिबद्धता को पुन: पुष्ट किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिब्बल ने सोमवार को रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को संगठनात्मक सुधार के लिए पत्र लिखने वाले ‘जी-23’ के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: जनता रो रही है, सरकार सो रही है, राजस्थान सीएम बाहर निकले और जनता की सुध लें:वसुंधरा राजे

जो ‘जी-23 नेता रात्रिभोज में शामिल हुए, उनमें मेजबान सिब्बल के अलावा गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी और शशि थरूर शामिल थे। शीर्ष विपक्षी नेताओं के साथ जी-23 के कांग्रेस नेताओं की यह पहली ऐसी मुलाकात है। सूत्रों ने बताया कि सिब्बल की शुरुआती टिप्पणी के बाद सभी नेताओं ने कहा कि उन्हें 2022 में उत्तर प्रदेश में और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एक साथ आना होगा। बैठक में एक नेता ने कहा, ‘‘हमें भाजपा केखिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए और एकजुट रहना चाहिए।’’ एक अन्य नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र और सरकार पर नियंत्रण रखने वाली लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट कर दिया है।

उन्होंने कहा, हमें भाजपा को हराना होगा और देश में लोकतंत्र बहाल करना होग। सूत्रों के अनुसार नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने विशेष रूप से महामारी के दौरान और उसके बाद भी समाज के उत्पीड़ित और गरीब वर्गों के लिए ‘‘कुछ नहीं’’ किया है। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी नेताओं ने भी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जी- 23 नेताओं के समूह के प्रयासों की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश