बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष बंटा हुआ दिखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2021

पटना|  बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बिखर जाने का दावा करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि राजग का विरोध करने वाले सभी दल विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सत्ताधारी गठबंधन को विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर घेरने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा का सत्र हंगामेदार रहने की संभावना

उन्होंने यह भी कहा,‘‘ कांग्रेस महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी घटक थी और उसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि लोगों द्वारा चुने गए एक विधायक का भी सदन में महत्व है। हमारे पास 19 विधायक हैं।’’

बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि राजग को चुनौती देने के लिए यह महागठबंधन अस्तित्व में आया था। उन्होंने कहा, ‘‘सदन के अंदर हर पार्टी को अपना रास्ता खुद बनाना होगा।’’ हालांकि मिश्रा ने इस सुझाव को खारिज कर दिया कि एक विभाजित विपक्ष सत्तारूढ़ राजग के लाभ के लिए हो सकता है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के सभी विधायक चाहे वे कांग्रेस, राजद या वाम दलों के हों, अपने मतदाताओं के प्रति जवाबदेह हैं और हम सभी को इसे ध्यान में रखना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में बिहार में उच्च गरीबी दर को रेखांकित किया गया है और इसविषय पर कांग्रेस विधायक चक्की के साथ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस नेता ने नीतीश के हालिया बयान पर भी हैरानी जताई कि उन्हें नीति आयोग की रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार एक शिक्षित व्यक्ति हैं। एक मुख्यमंत्री के रूप में वह इस तरह की बातों का सहारा नहीं ले सकते।’’ हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव से पहले राजद और कांग्रेस के रास्ते अलग हो गए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर नीतीश कुमार ने बिहार के स्वास्थ्य अधिकारियों को किया आगाह

इस उपचुनाव में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने जीत हासिल की थी और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

प्रमुख खबरें

Thailand Kidnapping Case: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच और Dubai से पाकिस्तानी साजिश, बैंकॉक में 5 भारतीय गिरफ्तार

Singer B Praak का Luxury Style: 18 Lakh की Rolex Watch खरीदी, भारत में केवल 5 लोगों के पास यह घड़ी

संसद में विपक्ष के आरोपों पर सरकार ने किया साफ, गोली चली ही नहीं, सिर्फ टियर गैस चली

हंगामे के बीच Lok Sabha में Anti-Paper Leak Bill पास, ध्वनिमत से हुआ मतदान