'Manipur पर राजनीति कर रहा विपक्ष', BJP नेताओं का आरोप- वो संसद में नहीं करना चाहते इसपर चर्चा

By अंकित सिंह | Jul 29, 2023

मणिपुर को लेकर देश की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर चल रहा है। संसद में भी कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। विपक्षी दल लगातार संसद में इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। इसके साथ उनकी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की भी मांग की जा रही है। दूसरी ओर सरकार साफ तौर पर कह रही है कि हम हर मामले पर चर्चा को तैयार हैं। विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए। इसके बावजूद भी संसद में मणिपुर पर चर्चा नहीं हो पा रही है। विपक्षी दलों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया गया है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा का साफ तौर पर आरोप है कि मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दल सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence के पीछे क्या China का हाथ है? पूर्व सेनाध्यक्ष General (R) Naravane के बयान से हुआ बड़ा खुलासा

Manipur पहुंचे विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद

विपक्षी दल इंडिया के 16 दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए आज इम्फाल पहुंचा, जहां लगभग तीन महीने से जातीय हिंसा भड़की हुई है। मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर आए 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और संसद को सिफारिशें भी करेगा। इंफाल पहुंचने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी राज्यपाल से कई मांगें हैं। उन्होंने कहा, "राज्यपाल से हमारी कई मांगें हैं, हम कोई भी फैसला लेने से पहले एक सर्वेक्षण कराना चाहते हैं और आपस में चर्चा करना चाहते हैं।"

प्रमुख खबरें

Kharif 2026 फसल क्षति पर मिलेगी आर्थिक सहायता, Bihar में 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Neeb Karori Baba पर बनी फिल्म Hanuman Ansh ने 10 लाख से शुरू होकर कमाए ₹200 Crore

UP की सड़कों पर CM Yogi का एक्शन, Survey कर Permanent Repair के निर्देश जारी

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं खास भोग, घर पर इस तरह बनाएं Motichoor Modak