आपदा में नकारा साबित हो चुका है विपक्ष, पीएम मोदी की सफलता को पचा नहीं पा रही है कांग्रेस: नरोत्तम मिश्रा

By सुयश भट्ट | Mar 04, 2022

भोपाल। कांग्रेस द्वारा यूक्रेन मामले में राजनीति करने पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में आई आपदा के समय विफल रहने वाली कांग्रेस मोदी सरकार की कोरोना से लेकर यूक्रेन तक कि सफलता पर विलाप कर रही है। कांग्रेस की तो मानसिकता ही यही रही कि जब भी देश का मान बढ़ाने वाली घटना होती है और सवाल उठाने लगती है।

इसे भी पढ़ें:विधायक रामबाई ने फिर दिखाई दबंगाई, पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार 

इस आपदा के समय सरकार का साथ देने की जगह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित पूरी कांग्रेस इस मामले में राजनीति कर रही है। दिग्विजय सिंह कह रहे है कि प्रधानमंत्री मोदी आपदा में अवसर तालाश रहे है। यह उनकी व कांग्रेस की नकारात्मक सोच को दिखाता है। यह वहीं कांग्रेस है जिनके समय केदारनाथ आपदा में गायब हज़ारो लोगों का आज तक पता नही चल सका है।

उन्होंने कहा कि दरअसल पीएम मोदी  ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से वैश्विक पटल पर देश का मान बढ़ाया है। यह सर्वविदित है कि देश का मान बढ़ाने वाली बात कांग्रेस को पचती नही है। कब्रिस्तान में मुर्दो से बात करने वाली कांग्रेस के स्वभाव में ही नहीं है किसी की तारीफ करना। मोदी जी का विरोध करते-करते कब महान भारत को बदनाम भारत कहने लग जाते हैं। कांग्रेसियों को खुद पता नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें:भारत में एक लाख शाखाएं खोलने की तैयारी में RSS, 2025 में मनाएगी 100 वीं वर्षगांठ 

गृह मंत्री  मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने शासन काल में पोलियों की वैक्सीन 58 साल में लगा पाई। चेचक का टीका भी कई सालों तक लगता रहा। वही मोदी जी ने सारे कयासों को झुठलाते हुए कुछ ही महीनों में 97 प्रतिशत लोगो को कोरोना का टीका लगवा दिया। यूक्रेन मामले में भी रिकार्ड समय मे वहां से अधिकांश भारतीयों को वहां से निकाल कर इतिहास रच दिया है। यह सब सफलताए कांग्रेस पचा नही पा रही है । उसके पेट में दर्द हो रहा है इसीलिए कांग्रेसी नेता उल- जलुल बयान दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda