असम में महामारी के दौरान पृथकवास में विपक्ष, भाजपा ने की संकट में फंसे लोगों की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि असम में कोविड-19 महामारी के दौरान विपक्ष पृथकवास में रहा और दूसरी लहर के दौरान तो कुछ विपक्षी दल आईसीयू में पहुंच गए जबकि भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान लगातार संकट में फंसे लोगों की मदद करते रहे। नड्डा ने राज्य भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए दावा किया कि विपक्षी दल केवल चुनावों के दौरान राजनीतिक पर्यटक के रूप में सामने आते हैं, लेकिन उसके बाद वे कहीं नहीं दिखते। उन्होंने कहा, सभी (विपक्षी) दल पृथकवास में रहे जबकि इनमें से कुछ तो आईसीयू में पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंबेडकर स्मारक का किया शिलान्यास, जानिए खास बातें

नड्डा ने सांप्रदायिक और भ्रष्ट ताकतों को हराने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर विश्वास रखने के लिए असम के लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह खुशी की बात है कि राज्य में 2300 टीकाकरण केंद्र सक्रिय हैं, जिनमें 69 लाख लोग खुराक ले चुके हैं और 21 जून को एक ही दिन में सबसे अधिक 3.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने विपक्षी दलों पर देश में उस समय टीकाकरण पर राजनीति करने काआरोप लगाया जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह सुनिश्चित करने में जुटे थे कि देश में टीकों का निर्माण सुचारू रूप से हो सके। नड्डा ने कहा कहा, भारत अब वैक्सीन मांगने वाला देश नहीं रह गया है बल्कि दूसरे देशों को वैक्सीन दे रहा है और यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पहले केवल दो कंपनियां ही वैक्सीन का उत्पादन कर रही थीं, लेकिन अब इन कंपनियों की संख्या 13 है और दिसंबर तक 19 कंपनियां हो जाएंगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है वह अमेरिका, ब्रिटेन, इटली तथा फ्रांस से आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने वैक्सीन को सभी के लिए मुफ्त कर दिया है और इसके लिए 35,000 करोड़ रुपये रखे हैं।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट