प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से डरकर एकजुट हो रहा है विपक्ष: खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2019

गांधीनगर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के ‘‘डर’’ से विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं और उनकी एकजुटता ज्यादा दिन तक कायम नहीं रहेगी। खट्टर 9वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के तहत हरियाणा सरकार द्वारा ‘निवेश के अवसरों पर आयोजित एक संगोष्ठी से इतर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह (विपक्षी) एकता टिकने वाली नहीं है। वे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और दुनिया में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा से डरकर एकजुट हुए हैं। इससे (विपक्षी एकता) जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।’’ 

यह भी पढ़ें: शीला के विकास मॉडल से केजरीवाल को घेरेगी कांग्रेस, ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा जनसंपर्क अभियान

उन्होंने सभी विपक्षी दलों के बीच एक स्वीकार्य नेता की कमी को लेकर भी उनका मजाक बनाया और कहा कि यह बिना दूल्हे की ‘‘बारात’’ है। आर्थिक मुद्दों पर खट्टर ने कहा कि उनका राज्य निवेश पर ध्यान दे रहा है और कारोबार सुगमता रैंकिंग में ऊपर आया है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता 10m Air Pistol Mixed Team स्वर्ण

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया