विपक्ष मुझे हटाने का प्रयास कर रहा और मैं आतंक, गरीबी मिटाने की कोशिश कर रहा हूं: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2019

कलबुर्गी (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष उन्हें हटाने की कोशिश कर रहा है, जबकि वह आतंकवाद, गरीबी और भ्रष्टाचार को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी ने यहां एक रैली में कहा,‘‘ जिस व्यक्ति को 125 करोड़ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हो, उसे किसी से डरने की क्या जरूरत? फिर चाहे वह हिंदुस्तान हो, पाकिस्तान हो, चोर हो या बेइमान हो। भारत और 125 करोड़ लोगों ने यह ताकत दी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: भाजपा की वेबसाइट हैक होने पर कांग्रेस बोली, आपकी मदद करके हमें खुशी होगी

मोदी ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना लागू करने में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य दीवार खड़ी करने की कोशिश करेगा तो राज्य के किसान उसे ध्वस्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

प्रमुख खबरें

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत