अपनी हार से अभी तक उबर नहीं सके हैं विपक्ष के शीर्ष नेता: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

तिरुपति(आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि शीर्ष विपक्षी नेता अभी तक चुनाव नतीजों के असर से उबर नहीं सके हैं, जो उनकी कमजोरी को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लोगों की बेहतरी के लिए कार्यों को गति देगी, भले ही उनकी पार्टी इन दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाई हो। मोदी ने कहा,‘‘ हमें जो प्रचंड जनादेश मिला है उसे देखते हुए कुछ लोग सोचते हैं कि आकांक्षाएं और अपेक्षाएं (सरकार से) बढ़ गई हैं। वे यह भी अचरज करते हैं कि मोदी क्या कर सकता है। हमें इसे एक बड़े अवसर की तरह देखना चाहिए। मैं इसे बेहतर भारत की गारंटी के तौर पर देखता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: राहुल का आरोप, गैर भाजपा शासित राज्यों से सौतेला व्यवहार कर रही मोदी सरकार

मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं और राज्य के विकास के लिए केन्द्र का पूरा सहयोग मिलेगा। मोदी ने आंध्र प्रदेश के साथ तमिलनाडु का विशेष तौर पर जिक्र किया और लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने में दोनों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें देश के 130 करोड़ लोगों पर भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उनके योगदान और समर्थन से हम देश को नयी दिशा दे सकते हैं।’’ मोदी ने अक्टूबर 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और 2022 में देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ होने का जिक्र करते हुए कहा कि दो बेहतरीन पर्व आने वाले समय में देश के सामने है। उन्होंने भारत के 130 करोड़ लोगों के सपनों को समझने के लिए भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद मांगा और कहा कि केन्द्र और राज्य को इसे पाने के लिए साथ मिल कर काम करना चाहिए और नए भारत का निर्माण करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal