‘हर घर नल का जल’ योजना की सफलता के चलते अनर्गल प्रलाप कर रहा विपक्ष : तारकिशोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ‘हर घर नल का जल’ को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि योजना की सफलता से घबराहट में विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

बहुप्रचारित योजना के तहत 53 करोड़ रुपये का ठेका कटिहार जिले में अपने करीबी रिश्तेदारों को देने संबंधी रिपोर्ट के बारे में तारकिशोर ने कहा कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप तथ्यहीन एवं बेबुनियाद है और राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: ‘मेड इन बिहार’ उत्पाद 75 देशों में पहुंचेंगे: शाहनवाज

उन्होंने कहा कि ‘हर घर नल का जल’ बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसकी सफलता की वजह से घबराहट में विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खबर में जिन दो कंपनियों का जिक्र किया गया है, उनका उनके परिवार या रिश्तेदारों से कोई संबंध नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बिहार को 2025 तक टीबी की बीमारी से मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध:मंत्री

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार