Opposition Meeting in Bengaluru: विपक्ष की मीटिंग में आज शामिल नहीं होंगे Sharad Pawar, जानें कारण

By अंकित सिंह | Jul 17, 2023

एनसीपी नेता शरद पवार सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। हालाँकि, 82 वर्षीय नेता के मंगलवार (18 जुलाई) को बैठक के दूसरे दिन भाग लेने की संभावना है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करने के अपने प्रयासों के तहत कम से कम 26 विपक्षी दलों के नेता 17-18 जुलाई को बेंगलुरु के एक होटल में जुटेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। अपनी भविष्य की राजनीतिक भूमिका के बारे में बताने के लिए पवार सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ajit Pawar ने की Sharad Pawar के साथ मुलाकात, Devendra Fadnavis ने कही ये बड़ी बात

कई प्रमुख विपक्षी नेता होंगे शामिल

इस बीच, जिन अन्य लोगों के भाग लेने की उम्मीद है उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार, डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, जेएमएम नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और AAP के अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल हैं। दो दिवसीय सत्र की शुरुआत कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा आयोजित रात्रिभोज बैठक से होगी, जिसके बाद मंगलवार को एक औपचारिक बैठक होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Waterlogging पर एक्शन, PWD अधिकारियों को मौके पर जांच और समाधान के निर्देश

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा