विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश को बनाया बीमारू राज्य : राधा मोहन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2021

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को विपक्षी दलों पर अपने स्वार्थ, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के जरिए उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वहां के नागरिक स्वस्थ और निरोगी रहें। अच्छे स्वास्थ्य के बिना शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। साथ ही कहा कि कोई राष्ट्र पूर्ण रूप से तभी स्वस्थ और निरोगी रह सकता है, जब वहां की चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ हो। सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ अपनी और अपने परिवारों की जेबों की सेहत का ध्यान रखा जिसके चलते देश और प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई थी। मगर जब से केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तबसे चिकित्सा क्षेत्र में देश और प्रदेश नित विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत के नाम से एक ऐसी योजना प्रारम्भ की, जिससे देश के हर गरीब को इलाज मिल रहा है।

आयुष्मान भारत योजना के द्वारा देश के सभी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मुफ्त में पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

प्रमुख खबरें

2019 के बाद उद्धव जी ने मुझे कभी आमंत्रित नहीं किया, Maharashtra के एक कार्यक्रम में Devendra Fadnavis और Uddhav Thackeray के बीच दिखी हल्की-फुल्की नोकझोंक

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में बिजली ढांचे को 500 करोड़ का नुकसान

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन का सांकेतिक जन महाभियोग

Muthuramalingam Thevar की जयंती पर पसुम्पोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 10000 पुलिसकर्मी तैनात