विपक्षी सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जयशंकर के साथ घटी घटना का मुद्दा ब्रिटिश संसद में उठाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2025

ब्रिटेन की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर के काफिले में ‘खालिस्तानी तत्वों’ के अवरोध पैदा करने का मुद्दा बृहस्पतिवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में उठाया।

इससे पहले ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने मध्य लंदन में चैथम हाउस के बाहर हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया।

ब्लैकमैन ने कहा, ‘‘कल, भारत के विदेश मंत्री श्री जयशंकर पर उस समय हमला किया गया जब वह एक सार्वजनिक आयोजन स्थल से निकल रहे थे। वहां वह इस देश में भारतीय लोगों को संबोधित करने गये थे।’’

ब्रिटिश सांसद ने कहा, ‘‘उन पर खालिस्तानी तत्वों ने हमला किया। यह जिनेवा संधि के खिलाफ है और ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस और सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने में विफल रहे कि उन्हें सुरक्षित रखा जाए। यह लोकतंत्र का अपमान है तथा भारत में हमारे मित्रों और सहयोगियों का अपमान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा दोबारा न हो।

प्रमुख खबरें

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त

एशियाई खेल: निशानेबाजी में भारत को मिला पहला Gold, गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर में जीता रजत

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात

Asian Games Shot Put: भारत की Manpreet Kaur ने 17.17 मीटर थ्रो से जीता कांस्य पदक