जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2024

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इक्न्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का ‘‘दुरुपयोग किए जाने’’ के विरोध में सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के सामने प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों के सांसदों ने प्रदर्शन किया है।’’ विपक्षी सांसदों ने ‘हिटलरशाही मुर्दाबाद’ और ‘विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करना बंद करो’ के नारे लगाए।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम