NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शनकारियों पर बलप्रयोग के खिलाफ Parliament परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दिल्ली में नीट-यूजी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘वोट चोरी, पेपर चोरी, चंदा चोरी’ लिखा हुआ था। उन्होंने ‘लाठी-गोली की सरकार, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ और ‘अमित शाह जवाब दो’ के नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें: नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेने के लिए दिल्ली पुलिस को आधिकारिक आदेश का इंतजार

गांधी ने शाह से सवाल किया था कि क्या उन्होंने छात्रों के खिलाफ ‘पैलेट गन’ समेत ‘‘घातक हथियारों’’ के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

प्रमुख खबरें

मैं न्यूयॉर्क आ रहा...ममदानी के गिरफ्तारी वाले बयान पर बोले नेतन्याहू

Greta Thunberg ने की भारतीय छात्रों की तारीफ, कहा- CJP Protest ने दिखाया People Power का असली मतलब

Peaceful Protest संवैधानिक अधिकार, Supreme Court ने NEET-UG प्रदर्शनों पर Police Excess पर जताई गंभीर चिंता

टीवी एक्ट्रेस Akanksha Chamola का ग्लैमरस अवतार: इन 6 Western Outfits के साथ खुद को दें Trendy Look