Adani issue पर ईडी कार्यालय तक मार्च निकालेंगे विपक्षी सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2023

नयी दिल्ली। विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने बुधवार को अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर संसद भवन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय तक मार्च निकालने और जांच एजेंसी को एक शिकायत सौंपने का निर्णय किया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन परिसर में स्थित कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं ने अडाणी मुद्दे पर अपनी संयुक्त रणनीति में समन्वय के लिए एक बैठक की। सूत्रों ने बताया कि विरोध मार्च दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर संसद भवन से शुरू होगा. जिसमें विभिन्न विपक्षी दलों के सांसद हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Land-For-Jobs Case | दिल्ली कोर्ट पहुंचे लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती, थोड़ी देर में सुनवाई

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्यों ने घरेलू रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार से जवाब मांगा। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने घरेलू रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में जवाब देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा