मादीपुर हत्याकांड को सांप्रदायिक रंग दे रहे विपक्षी दल: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

नयी दिल्ली। आप ने दिल्ली के मादीपुर इलाके में बेटी के साथ अभद्रता का विरोध करने वाले पिता की निर्मम हत्या के मामले को विपक्षी दलों द्वारा सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाते हुये अपराधियों की तत्काल गिरफ्तार करने की पुलिस से मांग की है। आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि मादीपुर हत्याकांड का ताल्लुक अल्पसंख्यक समुदाय से होने के कारण इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के संदिग्ध आरोपियों की पहचान पहले से किसी मामले में फरार चल रहे आरोपियों के रूप में हुयी है। सिंह ने कहा कि अगर ये लोग पुलिस की गिरफ्त में होते तो ये घृणित अपराध नहीं होता। 

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम