विपक्षी दलों ने संविधान बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ने की जरूरत को पहचाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा ने यहां शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने संविधान और देश के धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ने की जरूरत को पहचाना है क्योंकि केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार ‘विनाशकारी’ साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल सभी नेताओं ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ने का फैसला किया है। राजा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत मेंकहा, ‘‘केंद्र में भाजपा नीत राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार देश और हमारे संविधान के लिए विनाशकारी साबित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश बेरोजगारी और महंगाई समेत कई संकटों से गुजर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इन मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि मानव विकास सूचकांक के लिहाज से भी भारत निचले पायदान पर है। राजा ने मणिपुर को लेकर शनिवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में सीपीआई को नहीं बुलाने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि यह गृह मंत्री के ‘संवेदनहीन रवैये को बेनकाब’ कर देता है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाजपा और कांग्रेस समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश