संग्राम से पहले आज संवाद का सत्र, PPM की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, शाम 4 बजे होगी NDA की भी अहम मीटिंग

By अभिनय आकाश | Nov 28, 2021

संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने सभी दलों की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में हिस्सा लेंगे। सरकार का मकसद शीतकालीन सत्र को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चलाना है। सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में पीएम सभी दलों के नेताओं के साथ संसद के काम पर चर्चा करेंगे तो दूसरी ओर विपक्ष की तरफ से इस बैठक में सरकार पर तीनों कृषि कानूनों को जल्द वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने, जांच एजेंसियों के कार्यकाल की बढ़ोतरी के अलावा मंहगाई समेत अन्य मुद्दे को उठाया जाएगा।

इस सर्वदलीय बैठक के बाद दोपहर तीन बजे बीजेपी संसदीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए की भी अहम बैठक होने जा रही है। माना ये जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए सत्र के लिए रणनीति बनाएगी।

संविधान दिवस समारोह का विपक्षी दलों ने किया था बहिष्कार 

संसद के केन्द्रीय कक्ष में 26 नवंबर को लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह का लगभग सभी विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था। बिरला ने विपक्षी दलों द्वारा कार्यक्रम के बहिष्कार को लेकर ‘‘दुख’’ व्यक्त किया था। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बिरला ने कहा था कि वह सदन के सुचारू संचालन को लेकर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष और सत्ता पक्ष के साथ बैठेंगे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर