प्रधानमंत्री मोदी से घबराये हुए हैं विपक्षी दल: सिद्धार्थनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

आगरा। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घबराये हुए हैं और यही कारण है कि सभी एकजुट होते जा रहे हैं। स्वास्थ्यमंत्री आगरा में हो रहे भाजपा व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने आये हुए थे। उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस जलमार्ग से यात्रा कर प्रियंका चुनाव प्रचार करने जा रही हैं वो जलमार्ग भी मोदी सरकार के शासन में तैयार हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: #MainBhiChowkidar अभियान पर राहुल का तंज, PM को हुआ अपराध बोध

माथुर वैश्य सभागार पचकुइयां में शनिवार को आयोजित आगरा लोकसभा क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी द्वारा व्यापारियों के ऊपर चल रहे इंसपेक्टर राज को खत्म किया गया है। इससे व्यापारियों को लाभ मिल रहा है। सपा- बसपा गठबंधन पर पूछे गये सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस जोड़ी से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। खतरा उन्हीं लोगों को होगा, क्योंकि वे दिल से नहीं मजबूरी के कारण एक साथ हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अब जलयात्रा कर प्रचार के लिए जा रही हैं। ये 2014 से पहले संभव नहीं था।

प्रमुख खबरें

EVM एक चोर मशीन है, सुनिश्चित करें कि आपने सही पार्टी को वोट दिया है : Farooq Abdullah

IAF Convoy Attack । आतंकियों की तलाश जारी, पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया

नेतन्याहू के मंत्रिमंडल ने इजराइल में ‘Al Jazeera’ के कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार