विपक्ष को मुंह खोलने से पहले सोचना चाहिए : CM Eknath Shinde

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को उनकी सरकार को निशाना बनाने को लेकर विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष को बोलने से पहले सोचना चाहिए।

शिंदे ने राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भाजपा की जीत के कारण विपक्ष ने जनता का विश्वास खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चुनावी नतीजों से पहले विपक्ष ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कम हो रही है। लेकिन, लोगों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। इसलिए विपक्ष को मुंह खोलने से पहले अब सोचना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की स्थिति भी उनकी सरकार के लिए अनुकूल है और उसे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है तथा विपक्ष अपना जनाधार खो रहा है और उसके पैरों तले जमीन खिसक रही है।

शिंदे ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में हार के कारण विपक्षी गठबंधन‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(इंडिया) टूटने के कगार पर है। उन्होंने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कहा कि उनकी सरकार समुदाय को आरक्षण देगी लेकिन साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अन्य समुदायों के अधिकारों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

प्रमुख खबरें

उसे पेट और छाती पर मारो, वो मर जाएगा..क्रूर हमले के बाद देहरादून के पत्रकार की मौत, दो लोग गिरफ्तार

Nitish Kumar Hijab Controversy | नीतीश कुमार के हिजाब हटाने के सपोर्ट में दिए बयान पर संजय निषाद की सफाई, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हुई हमलावर

Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ 60 करोड़ केस में खुला नया पन्ना, मुंबई पुलिस ने जोड़ी धोखाधड़ी की नयी धारा

सरकार का लक्ष्य राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना: Gadkari