पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है विपक्ष, लोकतंत्र को बना रहा शोरतंत्र... शिवराज का आरोप

By अंकित सिंह | Jul 21, 2025

संसद का मानसून सत्र सोमवार, 21 जुलाई को हंगामे के साथ शुरू हुआ। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही हंगामा देखने को मिला। दोनों सदन बार-बार स्थिगित भी हुए। हालांकि, सरकार साफ तौर पर कह रही है कि वह हर विषय पर चर्चा को तैयार है। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और लोकतंत्र चर्चा से जीवंत होता है। सरकार ऑपरेशन सिंदूर सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और लोकतंत्र को शोरतंत्र बना रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए सांसदों ने दिया नोटिस, लोकसभा के 145 और राज्य सभा के 63 सदस्यों ने किया समर्थन


शिवराज ने आगे लिखा कि आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है? जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित है, और सेना की जय-जयकार कर रहा है। आज भारतीय सेना के शौर्य की अनुगूंज पूरे विश्व में हो रही है। ऐसे में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष को सरकार के साथ खड़े होकर एक सुर में सेना के शौर्य को प्रणाम करना चाहिए था जिससे पूरी दुनिया में संदेश जाता कि पूरा भारत एक है। लेकिन इसके विपरीत विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है, सेना के पराक्रम पर सवाल खड़े कर रहा है।


भाजपा नेता ने लिखा कि भारतीय सेना का ऐसा शौर्य और साहस कि पाकिस्तान आज तक अपना रहीम यार खान एयरबेस ठीक नहीं कर पाया है। प्रत्येक भारतीय को देश की सेना पर गर्व है और हम सभी पूरी मजबूती के साथ अपनी सेना के साथ खड़े हैं। इससे पहले उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा था कि संसद केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना एक भवन नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है।

 

इसे भी पढ़ें: हम सच्चाई के साथ, अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुँचें... अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले राम मोहन नायडू


उन्होंने लिखा था कि आज से संसद का मानसून सत्र आरंभ हो रहा है। यह समय राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और विकास के महत्वपूर्ण विषयों पर गहन, सकारात्मक और रचनात्मक विमर्श का है। लोकतंत्र की आत्मा संवाद और सहमति में बसती है। देश की जनता अपेक्षा करती है कि सभी राजनीतिक दल परिपक्वता और सहयोग की भावना से, विचार-विमर्श के माध्यम से देश की प्रगति में अपना सार्थक योगदान दें। आइए, हम सभी मिलकर संसद की गरिमा को और ऊँचाई दें, और जनसेवा के इस पुनीत अवसर का पूर्ण उपयोग करें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

हिंदी वाले पानी पुरी बेचते हैं, DMK मंत्री के बयान से Tamil Nadu Election में उत्तर-दक्षिण विवाद गहराया

Critical Minerals मुद्दे पर जयशंकर के भाषण को बिना पलक झपकाए सुनते रहे 55 देश, China की बादशाहत तोड़ने के लिए बनाई गई बड़ी रणनीति

T20 World Cup में Tilak Varma का धमाकेदार कमबैक, बोले- पूरा स्टेडियम नाम चिल्लाएगा, उम्मीद नहीं थी

Rabies Prevention Tips: Dog Bite के बाद पहले 15 मिनट हैं बेहद अहम, यह First Aid बचा सकता है आपकी जान