CAA पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है विपक्ष: गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

मुजफ्फरपुर (बिहार)। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टियां और ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग’’ मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर चलने और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर पाकिस्तान की भाषा बोलने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री सिंह ने आरोप लगाया कि ‘‘घुसपैठियों को बचाने के लिए’’ विरोधियों के इशारे पर सीएए और एनआरसी को लेकर आंदोलन किये जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: टीएमसी के ‘भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले कार्यक्रमों’ के जवाब में अभियान चलाएगी भाजपा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी देश में 1947 की स्थिति को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह देश में जिन्ना के विचारों और दर्शन को फलीभूत नहीं होने देंगे। भाजपा के तेजतर्रार नेता ने कांग्रेस, राजद, वामपंथी, एआईएमआईएम जैसी पार्टियों और टुकड़े टुकड़े गैंग पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक बार फिर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। 

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty