विपक्ष विश्वसनीयता के संकट से जूझ रहा है: मनोहर लाल खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

चंडीगढ़। कांग्रेस और इनेलो द्वारा अपने चुनाव घोषणापत्रों में ऋण माफी एवं अन्य सौगातों की घोषणा करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि रेवड़ियां बांटने से वोट नहीं मिलेंगे क्योंकि विपक्षी दलों के सामने ‘विश्वसनीयता का संकट’ है। खट्टर ने कहा कि दूसरी तरफ भाजपा नेकनीयती से ‘सच्चे वादे’ कर रही है। उन्होंने भाजपा का घोषणापत्र ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ जारी करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मतदाता परिपक्व और बुद्धिमान हैं। उन्हें उनके वादों के बारे में पता है, उन्हें मालूम है कि सीमित संसाधन हैं, जहां से पैसा आना है।’’

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का ''म्हारे सपनों का हरियाणा'', संकल्प पत्र से जुड़ी 10 बातें

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘समाज के जिन वर्गों को मदद की जरूरत है,उनकी मदद की जाए, लेकिन मतदाताओं को रेवड़ियां बांटना, यह स्वस्थ प्रवृति नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मुफ्त की सौगात देने का वादा करने में यकीन करते हैं जबकि भाजपा ने वास्तविकता और उन बातों पर ध्यान केंद्रित किया, जिन्हें किया जा सकता है। ‘‘कांग्रेस बस ऋणमाफी का राग अलाप रही है।’’ खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पंजाब में उसने ऋणमाफी का वादा किया, जबकि उसके पास कर्मचारियों को देने तक के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में उसने एक किश्त के रूप में बस 50000 रुपये दिये।’’ खट्टर की प्रशंसा करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ उन्होंने हरियाणा की छवि बदल दी, बुनियादी बदलाव हुआ है। उन्होंने हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति बदल डाली। राज्य की छवि पहले ऐसी थी कि वह भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजावाद का पर्याय हो लेकिन अब वह भ्रष्टाचार मुक्त है और विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है।’

प्रमुख खबरें

Pravesh Verma के थप्पड़ मारने पर BJP ने जताया खेद, आप विधायक पर लगाया उकसाने का आरोप

Election Commission के खिलाफ शिवाजी पार्क में कॉजपा के प्रदर्शन पर Mumbai Police की रोक

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश