कोरोना पर हर्षवर्धन की टिप्पणी के बाद विपक्ष ने केरल सरकार को घेरा, कहा- महामारी से निपटने में रही नाकाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की टिप्पणी के बाद विपक्षी दलों ने रविवार को वाम सरकार को घेरने की कोशिश करते हुए आरोप लगाया कि सरकार महामारी से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रही। केरल में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हर्षवर्धन ने कहा कि राज्य ओणम उत्सव के दौरान भारी लापरवाही की कीमत चुका रहा है। तब सेवाओं को खोल दिया गया था और व्यापार तथा पर्यटन के लिए यात्रा में बढ़ोतरी हुई थी जिससे कोविड-19 का प्रसार हुआ। बहरहाल, केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री के बयान का मतलब त्योहारी मौसम से पहले अन्य राज्यों के लोगों को सतर्क करना है। 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर