छात्र के आत्मदाह के विरोध में विपक्ष एकजुट, ओडिशा बंद का किया आह्वान

By अंकित सिंह | Jul 15, 2025

कांग्रेस सहित कम से कम आठ राजनीतिक दलों ने ओडिशा के एक छात्र की आत्मदाह के कारण हुई मौत पर ‘ओडिशा बंद’ का आह्वान किया है। यह घटनाक्रम कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजद) कार्यकर्ताओं द्वारा भुवनेश्वर में एम्स के बाहर विरोध प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद हुआ, जहां छात्रा का शनिवार, 12 जुलाई से इलाज चल रहा था। बालासोर के फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय की 20 वर्षीय छात्रा ने पिछले हफ़्ते खुद को आग लगा ली थी। छात्रा का आरोप था कि उसके कॉलेज के एक प्रोफ़ेसर द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 95 प्रतिशत तक जलने के कुछ दिनों बाद, सोमवार देर रात छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया।

बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक बालासोर के छात्र की मौत पर बेहद दुखी और मर्माहत हैं, उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल से कॉलेज प्रशासन और सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जो छात्र की याचिकाओं पर कार्रवाई करने में विफल रहे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आत्मदाह करने वाली छात्रा के परिवार के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंगलवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, माझी ने संबंधित अधिकारियों को घटना की उचित जांच करने का निर्देश दिया ताकि सभी दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई किया जा सके। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भी छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया। 

इसे भी पढ़ें: Balasore Student Self Immolation Case | ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने परिजनों के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘फकीर मोहन (स्वायत्त) महाविद्यालय की एक छात्रा की असामयिक मृत्यु की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उसकी मृत्यु सिर्फ एक अकस्मात् घटना नहीं है-यह हमारे परिसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सख्त जरूरत का एक साफ संकेत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।’’

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre