चौथे दिन भी संसद में जारी है विपक्ष का हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

By अंकित सिंह | Jul 24, 2025

संसद के उच्च सदन की कार्यवाही गुरुवार को विपक्ष की नारेबाजी के बीच दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के सात मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश द्वारा प्रश्नकाल की घोषणा के बाद विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: हाई कोर्ट से मिली राहत के बाद, बिहार विधानसभा ने भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव की सदस्यता बहाल की

लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे। विपक्षी सांसदों ने आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी की और तख्तियां लहराईं, जिन पर एसआईआर विरोधी नारे लिखे हुए थे। उन्होंने बिहार में एसआईआर की कवायद पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया। सदन में शोर-शराबे के बीच ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने प्रश्नकाल के दौरान कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। 

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर