राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

नयी दिल्ली।पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के साथ-साथ आम उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने बुधवार को राज्यसभा में भारी हंगामा किया जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही आरंभ होने के 10 मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने शहीद दिवस का उल्लेख किया और भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु सहित स्वतंत्रता आंदोलन में कुर्बानी देने वाले तमाम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के सम्मान में सदस्यों ने कुछ देर मौन भी रखा।

इसे भी पढ़ें: शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने मां को पीटा फिर किया बलात्कार, जान से मारने की धमकी भी दे डाली

लेकिन विपक्षी दलों के सदस्यों पर उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी तेज कर दी। सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों को पोस्टर व तख्तियां नहीं दिखाने को कहा। उन्होंने आगाह किया कि पोस्टर दिखाने वाले सदस्यों के नाम बुलेटिन में शामिल किए जाएंगे। इसके बाद भी हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। ज्ञात हो कि मंगलवार को भी विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया था। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी थी और शून्य काल तथा प्रश्न काल नहीं हो सका था। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team