Opposition Meeting: विपक्ष का गुणा-गणित आज से, बेंगलुरु में नजर आए अरविंद केजरीवाल के पोस्टर

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2023

कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी चुप्पी  तोड़ दिल्ली के नौकरशाहों पर नियंत्रण के लिए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में खुले तौर पर आप को समर्थन की घोषणा के साथ को में कई विपक्षी नेताओं के साथ अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगाए गए। यहां विपक्ष की बड़ी बैठक होनी है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने 17-18 जुलाई की विपक्षी बैठक में भाग लेने या न लेने का फैसला करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अपनी राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक बुलाई है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: चाचा Pawar ने ठुकराई भतीजे Ajit की अपील, बोले- BJP का साथ कभी नहीं दे सकता

2024 में आगामी आम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए विपक्ष को एकजुट करने के उद्देश्य से बेंगलुरु में बैठक आयोजित की गई है। कर्नाटक के बेंगलुरु में 17 से 18 जुलाई तक कांग्रेस द्वारा बुलाई जा रही दूसरी विपक्षी एकता बैठक में कम से कम 24 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, आठ नए दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करने के विपक्षी दलों के प्रयासों को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र के अध्यादेश पर विधेयक का विरोध करने का संकेत दिया था।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा

Goa Police कसीनो निदेशक Shrinivas Nayak पर फायरिंग मामले में हमलावरों की तलाश में जुटी