मोदी विरोध में जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा : त्रिवेदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि इस देश को परिवारवाद और जातिवाद कांग्रेस की देन है। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के विरोध के नाम पर जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है। संवाददाताओं से यहां बातचीत में त्रिवेदी ने कहा, ‘देश में दो दुर्गुण- जातिवाद और परिवारवाद कांग्रेस ने दिये और आज यही दोनों कांग्रेस के लिये असहज और अपमानजनक स्थिति का कारण बने हैं। ’

इसे भी पढ़ें: मोदी के समर्थन में आये ‘तूफान’ ने विपक्षियों को साथ आने पर मजबूर किया: भाजपा

बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के एक मंच पर आने का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कभी एक दूसरे के खिलाफ जान से मारने के मुकदमे दर्ज करवाने वाले आज गले मिल रहे हैं। उन्होंने कहा,  ‘ केवल मोदी विरोध में जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है। त्रिवेदी ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था ठप होने का आरोप लगाया और कहा कि केन्द्र सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देना तय किया लेकिन उसका फायदा राज्य के युवाओं को नहीं मिल पाया है। यहां पर आयुष्मान योजना को भी लागू नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की