IPL से होती है काफी कमाई! जोस बटलर ने बताया लीग में खेलने के फायदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

अहमदाबाद। इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर ने मंगलवार को स्वीकार किया कि आईपीएल अनुबंध से होने वाले आर्थिक फायदे की अनदेखी नहीं की जा सकती लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिये उन्हें आईपीएल से बाहर रहने को कभी नहीं कहा। बटलर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे। वह अब सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये लौटे हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने के बाद ही जायेंगे। ब्रिटिश मीडिया ने दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहने की संभावना को लेकर बटलर की काफी आलोचना की है।

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks