Dark Circles Home Remedies: Dark Circles से हैं परेशान, ये 5 असरदार Home Remedies देंगे आपको बेदाग निखार

By अनन्या मिश्रा | Feb 20, 2026

आज के समय में डार्क सर्कल्स एक आम समस्या बन चुकी है। डार्क सर्कल होने के पीछे नींद की कमी सबसे आम वजह है। डार्क सर्कल्स होने पर फेस डल और बेजान नजर आने लगता है। महिलाएं मेकअप से डार्क सर्कल्स को छिपाने की कोशिश करती हैं। लेकिन कई बार यह काले घेरे इतने ज्यादा हो जाते हैं कि मेकअप के बाद भी फेस पर साफ नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दादी नानी के कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से डार्क सर्कल्स काफी हद तक कम हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Benefits of Face Pack: Winter में रूखी त्वचा से हैं परेशान, ये Natural Face Pack देगा Instant Glow

ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स

इसके अलावा आप इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें। फिर इसको आंखों के नीचे रखें, इससे काले घेरे और सूजन दोनों ही कम होंगे। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जोकि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और आंखों को ताजगी देता है।

एलोवेरा और विटामिन ई

रात को सोने से पहले आंखों के नीचे विटामिन ई और एलोवेरा जेल का मिश्रण आंखों के नीचे लगाएं। इससे स्किन को गहराई से नमी मिलती है। पूरी रात लगाने से यह स्किन की मरम्मत करता है और धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स को हल्का भी करता है।

बेसन और टमाटर का पेस्ट

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप बेसन और टमाटर का पेस्ट मिलाकर आंखों के नीचे लगा सकते हैं। टमाटर में लाइकोपिन होता है, जो स्किन को ब्राइट करता है। बेसन त्वचो को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स का सफाया करने में असर दिखाता है। ऐसे में बेसन, टमाटर का रस और कुछ बूंदे ठंडे दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसको 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे अप्लाई करें और फिर धो लें। यह पिगमेंटेशन को कम करने और तुरंत असर लाने में सहायता करता है।

प्रमुख खबरें

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम

नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेने के लिए दिल्ली पुलिस को आधिकारिक आदेश का इंतजार

असम के कछार जिले में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत