बलिया में ऑक्सीजन न मिलने से मौत के मामले में जांच के आदेश, विपक्ष के नेता ने सरकार पर लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

बलिया। बलिया जिला प्रशासन ने जिला अस्‍पताल में कथित रूप से ऑक्‍सीजन प्रबंध न होने से एक व्‍यक्ति की मौत के मामले में जांच के आदेश दिये हैं। इस मामले में विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने इस मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को दोषी ठहराया है जबकि भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोषी चिकित्‍सक के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के रामजीत यादव की शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। यादव के परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: मंत्री स्वाति सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा 

उन्होंने बताया है कि जांच रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने इस मामले में रविवार को योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यादव की मौत के लिए योगी सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार लगातार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा कर रही है, जबकि बलिया के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। उधर, भाजपा के सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोषी चिकित्सक के विरुद्ध तत्काल हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण किसी रोगी का मौत हो जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस मामले में दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स

Airstrike से भड़का Afghanistan, Taliban ने Pakistan को दी Crushing Response की चेतावनी, India के पड़ोस में फिर से सैन्य टकराव की आशंका

Asian Games: वजन के नियम से हारीं Suchika Tariyal, MMA में कांस्य पदक जीता

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?