अमेरिका ने कहा, हिंडाल्को के स्वामित्व वाली नोवेलिस को करना होगा एलेरिस में हिस्सेदारी का विनिवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2020

 वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग ने एक संघीय अदालत में प्रस्ताव रखा है कि प्रतिस्पर्धात्मक चिंता के कारण भारतीय कंपनी हिंडाल्को के स्वामित्व वाली अमेरिकी कंपनी नोवेलिस को प्रमुख एल्युमीनियम कंपनी एलेरिस में पूरी हिस्सेदारी बेचने का आदेश दिया जाए। न्याय विभाग का कहना है कि इस अधिग्रहण से बाजार में प्रतिस्पर्धा कम हो जाएगी। अटलांटा मुख्यालय वाली नोवेलिस तीन खंडों में सपाट ढले हुए एल्यूमीनियम उत्पाद बनाती है। ये खंड हैं- मोटर वाहन, पेय पदार्थ और विशेष उत्पाद। कंपनी की आय 31 मार्च, 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में लगभग 12.3 अरब अमरीकी डालर थी।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के कोरोना राहत पैकेज का नितिन गडकरी ने किया स्वागत

नोवेलिस भारतीय कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। नोवेलिस के अधिग्रहण से पहले एलेरिस का नाम डेलावेयर कॉरपोरेशन था और इसका मुख्यालय क्लीवलैंड, ओहियो में था। कंपनी ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन उद्योग के लिए सपाट ढले हुए एल्युमीनियम उत्पाद बनाती है। न्याय विभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल माकन डेलरहिम ने कहा, ‘‘आज प्रस्तावित किया गया विनिवेश एल्युमीनियम ऑटोमोटिव बॉडी शीट के बाजार में प्रतिस्पर्धा को बनाए रखेगा और ऑटो निर्माताओं तथा अमेरिकी उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। इसके तरह एलेरिस के उत्तर अमेरिकी एल्युमीनियम ऑटोमोटिव बॉडी शीट परिचालन का पूरी तरह विनिवेश करना होगा।’’एलेरिसा की आय 2018 में लगभग 3.4 अरब डॉलर थी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा