असदुद्दीन ओवैसी ने लोवर कोर्ट के निर्णय को बताया गैरकानूनी, बोले- हमें उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट लगाएगा स्टे

By अनुराग गुप्ता | May 17, 2022

नयी दिल्ली। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिषद में सर्वे-वीडियोग्राफी का काम पूरा हो चुका है और कोर्ट ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो दिनों का वक्त दिया है। दरअसल, सर्वे रिपोर्ट मंगलवार को ही दाखिल की जानी थी लेकिन सर्वे से जुड़ी रिपोर्ट अभी पूरी तरह से तैयार नहीं होने की वजह से इस दाखिल करने के लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय मांगा गया था। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। 

शिवलिंग की जगह को रखें सुरक्षित

ज्ञानवापी मस्जिद परिषद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उस क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जहां पर शिवलिंग पाए जाने की बात कही जा रही है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्ह की पीठ ने आदेश दिया कि मुस्लिम बगैर किसी बाधा के नमाज अदा करना जारी रख सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लोवर कोर्ट के समक्ष आगे की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: 'उद्योगपति की नीति पर काम कर रही है भाजपा', अखिलेश यादव बोले- ज्ञानवापी जैसे घटनाक्रम को जानबूझकर उठाया जा रहा 

गौरतलब है कि वाराणसी कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर किए गए सर्वे में वजू खाने को सील करके वहां किसी के भी जाने पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि मुस्लिम पक्ष शिवलिंग मिलने के दावे को गलत ठहरा रहा है। उसका कहना है कि मुगल काल की मस्जिदों में वजू खाने के अंदर फव्वारा लगाए जाने की परंपरा रही है।

प्रमुख खबरें

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी