स्मृति ईरानी की रैली के बाहर क्या मतदाताओं को बांटे गए नोट? अब होगी जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

अहमदाबाद। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक चुनावी रैली के स्थल के बाहर लोगों को नकदी वितरित किये जाने के दावे को लेकर एक वायरल वीडियो के हवाले से मीडिया में खबरों के सामने आने पर गुजरात चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को जांच के आदेश दिये।

यहां से 125 किलोमीटर दूर पाटन जिले में 17 अप्रैल को यह रैली हुई थी और कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने एक वीडियो प्रसारित की थी जिसमें एक महिला को अन्य से कथित तौर पर धनराशि लेते हुए दिखाया गया था। इन मीडिया प्रतिष्ठानों ने आरोप लगाया था कि यह वीडियो ईरानी की पाटन रैली के बाहर बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें: UPA नेताओं पर भड़कीं स्मृति ईरानी, बोलीं- ये लोग नहीं करते महिलाओं का सम्मान

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (गुजरात) पी भारती ने बताया, ‘‘हमने खबरों को देखने के बाद स्वत: संज्ञान लिया और पाटन जिले के कलेक्टर को मामले की जांच करने के बाद एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।’’

प्रमुख खबरें

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल