प्रियंका कल अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं संघ करेंगी बैठक

priyanka-meet-with-party-workers-in-amethi-tomorrow

अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं, जहां उनका मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है।

अमेठी। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी प्रभारी प्रियंका वाड्रा शुक्रवार 19 अप्रैल को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आ रही हैं। अमेठी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि प्रियंका वाड्रा सुबह 10 बजे अमेठी पहुचेंगीं। वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगीं और कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी में मोदी से डर गयी कांग्रेस! प्रियंका की सीट पर बना सस्पेंस

प्रियंका गांधी दोपहर बाद करीब तीन बजे वापस चली जाएंगीं। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं, जहां उनका मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर अमेठी में कांग्रेस के चुनावी अभियान की कमान प्रियंका के हाथों में होगी। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़