मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश,अस्पताल में चलता रहेगा इलाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने कारोबारी मेहुल चोकसी को बृहस्पतिवार को पुलिस हिरासत से जेल भेजने का आदेश दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है। भारत में चोकसी के वकील ने यह जानकारी दी। इससे पहले हीरा कारोबारी चोकसी पुलिस हिरासत में था। वकील विजय अग्रवाल ने कहा, पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है।

इसे भी पढ़ें: मराठा आरक्षण को लेकर अगले हफ्ते समीक्षा याचिका दाखिल करेगी महाराष्ट्र सरकार

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी चोकसी की आपराधिक जवाबदेही, भगोड़ा मामले की स्थिति, उसके खिलाफ लंबित वारंट, रेड नोटिस और आरोपपत्र दायर करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि विदेश मंत्रालय यह तर्क देगा कि चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है। उन्होंने कहा कि अगर उच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामों को स्वीकार किया जाता है, तो प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे के डोमिनिका में भारतीय पक्ष की पैरवी करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा