By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025
तेलंगाना सरकार ने 2018 में विधानसभा से पारित एक अधिनियम में संशोधन करके स्थानीय निकाय चुनाव में पिछड़े वर्गों को 42 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान वाला एक अध्यादेश जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में रेड्डी के हवाले से कहा गया है कि कांग्रेस सरकार ने राहुल गांधी द्वारा अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए वचन के अनुसार राज्य में जाति सर्वेक्षण भी पूरा कर लिया है।