'संविधान दिवस' पर IIMC में 'शुक्रवार संवाद' कार्यक्रम का आयोजन

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 26, 2021

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा ने भारत के संविधान को भारतीय मूल्यों का आधार स्तंभ बताया है। उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों में भारतीय मूल्य निहित हैं। अगर युवा पीढ़ी इन कर्तव्यों के अनुरूप चले, तो समाज और देश निरंतर प्रगति करेगा। यह जरूरी है कि युवा पत्रकार भारत की कहानी दुनिया को बताएं। मोनिका अरोड़ा शुक्रवार को 'संविधान दिवस' के अवसर पर भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

विश्व का सबसे बड़ा ‘जनतंत्र’ है भारत : प्रो. द्विवेदी 

इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि हमारा संविधान गतिहीन नहीं, बल्कि एक सजीव दस्तावेज है। भारतीय संविधान को हमने अनेकों बार संशोधित किया है। पिछले 72 वर्षों में हमारा लोकतांत्रिक अनुभव सकारात्मक रहा है। हमारा देश विश्व के सबसे बड़े जनतंत्र के रूप में उभर कर सामने आया है। प्रो. द्विवेदी के अनुसार हम अपने इतिहास के ऐसे महत्वपूर्ण समय में हैं, जहां हम एक प्रमुख विश्व अर्थव्यवस्था के रूप में निरंतर विकास कर रहे हैं। यदि हम राष्ट्रीय उद्देश्यों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें, तो विकास के पथ पर देश तीव्र गति से अग्रसर होगा।   कार्यक्रम का संचालन आईटी विभाग की प्रमुख प्रो. (डॉ.) संगीता प्रणवेंद्र ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रकाशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र कुमार भारती ने किया।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक