Orris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज कथित जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश के मामले में ओरीस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर 85 स्थित ‘गोदरेज एयर’ परियोजना से जुड़े विवाद का है, जिसमें गोदरेज प्रॉपर्टीज और ओरीस साझेदार थी।

ओरीस गुरुग्राम स्थित कंपनी है और इसका कॉरपोरेट कार्यालय गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में है। घटनाक्रम पर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। गुरुग्राम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुलाई में खेड़की दौला थाने में भूमि से जुड़े विवाद के मामले में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में पुलिस गुप्ता की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।

गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम में ओरीस की ग्रीनोपोलिस परियोजना के करीब 1,650 आवास खरीदारों की परेशानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है, जो वर्षों से अपने घरों पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। खरीदारों का दावा है कि निर्माण कार्य रुकने से पहले कई परिवारों ने बिक्री मूल्य की बड़ी राशि का भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें अब तक घर नहीं मिले हैं और वे लगातार वित्तीय बोझ उठा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

AIADMK नेता Palaniswami ने बारिश से बर्बाद फसल पर 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग की

Rishikesh में Jagga समेत गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, जबरन वसूली का था आरोप

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

BJP प्रमुख Nitin Nabin ने की बैठक, सात राज्यों के चुनाव पर बनी रणनीति