Vaishno Devi मंदिर के पास दोस्तों संग शराब पार्टी कर मुसीबत में फंसे Orry, पुलिस ने दर्ज की FIR

By एकता | Mar 17, 2025

बॉलीवुड के सनसनीखेज सेलेब्रिटी ओरी उर्फ ​​ओरहान अवत्रामणि विवादों में फंस गए हैं। ओरी और उनके सात दोस्तों पर माता वैष्णो देवी मंदिर के पास शराब पीने का आरोप लगा है। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ओरी और उनके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया, जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

एएनआई ने सोमवार को बताया कि राज्य पुलिस ने कटरा में प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पीने के आरोप में ओरी समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एएनआई ने बताया, 'पुलिस के अनुसार, कटरा स्थित एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में सोशलाइट इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरमणि उर्फ ​​ओरी समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।'

इसे भी पढ़ें: Sobhita Dhulipala और Naga Chaitanya ने Madras International Circuit में रेसिंग का उठाया लुत्फ, शेयर की तस्वीरें

मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित

रियासी पुलिस के एक अधिकारी ने टाइम्स नाउ को बताया, 'मामले की जांच के लिए एसपी कटरा, डिप्टी एसपी कटरा और एसएचओ कटरा की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई है। ओरी समेत सभी आरोपियों को नोटिस भेजकर उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया जाएगा। एसएसपी रियासी ने दोहराया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले, खासकर धार्मिक स्थलों पर शराब या नशीली दवाओं के सेवन जैसी गतिविधियों में लिप्त होने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।'

होटल प्रबंधक ने दी थी चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के प्रबंधक ने बताया कि मेहमानों में ओरी, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीन शामिल थे। इन्होंने 15 मार्च को होटल परिसर में शराब पी थी जब्कि उन्हें पहले ही बताया गया था कि कॉटेज सुइट में शराब और मांसाहारी खाना वर्जित है क्योंकि यहां दिव्य माता वैष्णो देवी का तीर्थ स्थान है।

इसे भी पढ़ें: बहुत दुख होता है, वडोदरा में हुए सड़क हादसे पर Janhvi Kapoor ने क्या कहा?

वायरल तस्वीर में क्या था?

15 मार्च को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में ओरी एक निजी होटल में अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आए थे। इस दौरान एक शराब की बोतल भी टेबल पर रखी हुई थी। तस्वीर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हुआ और ओरी और उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Aviation Industry को चालू वित्त वर्ष में 38000 करोड़ रुपये तक के शुद्ध घाटे का अनुमान: ICRA

UP Government का बड़ा फैसला: Regime Change हिंसा से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी Govt Job

ठीक हो जाओ, फिर लड़ना सिखाऊंगा...Captain Smit Machhar के घाव देखने के बाद बोले UAE के राष्ट्रपति

मोदी ने ठुकराया दोस्त पुतिन का ये ऑफर, सबक सिखाना जरूरी था!